खंडवा नगर: विजय शाह के समर्थक संतोष सोनी बने महामंत्री, बीजेपी जिला कार्यकारिणी में मंत्री-महापौर व पूर्व विधायक समर्थित
खंडवा बीजेपी की जिला कार्यकारिणी गुरुवार को घोषित हो गई हैं। 21 पदाधिकारियों में 3 महामंत्री, 8 उपाध्यक्ष, 7 मंत्री और एक कोषाध्यक्ष सहित एक कार्यालय मंत्री और एक सह कार्यालय मंत्री हैं। खास बात यह है कि, पूरी लिस्ट में ज्यादातर महापौर के समर्थक हैं। यह जानकारी गुरुवार शाम 6 बजे के लगभग मिली है।