इछावर: इछावर में घर में चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी
सीहोर: जिले के इछावर में एक घर में चोरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद। इछावर में एक घर में चोरी की वारदात का सीसीटीवी सामने आया है जहां चोर चोरी करते हुए नजर आ रहा है। 5 लाख की यह चोरी बताई जा रही है चोरी की घटना 10 जून की बताई जा रही है। सीसीटीवी अब सामने आया है जो वायरल हो रहा है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।