पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में महागठबंधन की बैठक शुरू, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव डेढ़ घंटे देर से पहुंचे
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में गुरुवार दोपहर 2:30 बजे महागठबंधन की बैठक शुरू की गई। दरअसल यह बैठक 1:00 बजे से होनी थी लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव डेढ़ घंटे देर से पहुंचे जिसकी वजह से महागठबंधन के सभी नेताओं को तेजस्वी यादव का इंतजार करना पड़ा। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए हैं।