मांझी: मनीष ने मैट्रिक में लहराया परचम, राज्य में आठवां स्थान प्राप्त किया
Manjhi, Saran | Mar 29, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा गांव के छात्र मनीष कुमार यादव ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर आठवां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दिनेश यादव के पुत्र मनीष ने कुल 483 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से गांव सहित पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।