चित्तौड़गढ़: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब राजस्थान में भी दिखाई देने लगा है
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब राजस्थान में भी दिखाई देने लगा है। United States, Israel और Iran के बीच लगातार बढ़ते तनाव के कारण तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है। इसका प्रभाव राज्य में कॉमर्शियल एलपीजी गैस की सप्लाई पर पड़ा है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और कई फैक्ट्रियों का काम प्रभावित होने लगा है।