पत्थलगांव थाना क्षेत्र के करूमहुआ के पास गुरुवार की सुबह साढ़े 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पत्थलगांव पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके