थाना क्षेत्र के भींगारी बाजार के पास बाइक सवार युवक और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर गहने लूटने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर विजयीपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर निवासी सोनू चौहान ने देवरिया के आंचल शर्मा और मंझरिया के रविश शर्मा समेत 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।