रायबरेली: अटौरा चौकी इंचार्ज चमन सिंह भदौरिया ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 8 लोगों को कोड़रा बाग से किया गिरफ्तार
गुरबक्शगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत,कोडरा बाग से सार्वजनिक स्थान पर,जुआ खेलने वाले,आठ लोगों को अटौरा चौकी पुलिस ने,शुक्रवार की रात को गिरफ्तार कर लिया है।अभियुक्तों को,थाना गुरबक्शगंज कार्यालय पर लाकर अभियोग पंजीकृत करते हुए,न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से,11033 रुपए नगद बरामद हुआ है।तथा 52 ताश के पत्ते भी बरामद किए गए हैं।