मऊगंज: मनरेगा से गांधी नाम हटाने पर कांग्रेस भड़की, मऊगंज में पूर्व विधायक के नेतृत्व में प्रदर्शन
Mauganj, Rewa | Dec 21, 2025 मऊगंज कांग्रेस कार्यालय में मनरेगा से गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। आज रविवार को दोपहर 3 बजे कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कहा कि यह सिर्फ योजना का नाम बदलने का मामला नहीं बल्कि गांधी विचारधारा और गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला है।