मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर रेवास देवड़ा रोड स्थित प्रसिद्ध जय अंबे, कालिका, देव डूंगरी माता मंदिर परिसर में धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ विशाल लोटन यात्रा का आयोजन किया गया। बुधवार 14 जनवरी को माता रानी की भव्य लोटन यात्रा बैंड-बाजों, ढोल-ढमाकों और धार्मिक भजनों के साथ बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर मंदिर परिसर तक पहुंची।