कादीपुर: खुशामपुर निवासिनी एक महिला को जहरीले सांप ने काटा, हालत बिगड़ी, अस्पताल में चल रहा है इलाज
अखंड नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुशामपुर निवासिनी एक महिला को रविवार रात लगभग 8:00 बजे खाना बनाते समय एक जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया वहीं हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने उन्हें एंबुलेंस के जरिए अखंड नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर चिकित्सकों ने इंजेक्शन लगाने के दौरान उन्हें जिला के लिए रेफर कर दिया,जहां पर इलाज ,चल रहा है