इटावा: चौबिया इलाके में तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर, हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, कार सवार घायल
चौबिया इलाके में तेज रफ्तार कार और बाईक की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई,घटना रविवार शाम करीब 4 बजे बताई गई है जिसमें बाइक सवार पति राजू उर्फ कल्लू,पत्नी प्रीति बेटा प्रांशु की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार सवार एक व्यक्ति घायल हुआ है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।