सासाराम: रोहतास पुलिस ने सासाराम में किया फ्लैग मार्च, मुहर्रम पर्व के लिए किए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
रोहतास पुलिस ने सासाराम किया फ्लैग मार्च, मुहर्रम पर्व के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम। रोहतास पुलिस ने रविवार को दोपहर क़रीब 2:00 बजे बताया कि मुहर्रम पर्व के मद्देनजर सासाराम क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार के नेतृत्व में जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल ने शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया।