पिंड्रा: बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस का सराहनीय कदम, पुलिस की तत्परता से भटक रही विक्षिप्त महिला अपने परिजनों से मिली
वाराणसी में शनिवार को बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस की तत्परता से क्षेत्र में भटक रही मानसिक विक्षिप्त महिला अपने परिजनों से मिल पाई। पुलिस ने सूचना पर तत्परता से कार्य करते हुए घर से बिछड़ी महिला को सकुशल घर पहुंचाया। वही पुलिस की इस तत्परता की काफी सराहना हो रही है।