गोह: नीरपुर गांव से दो एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, गुंडा पंजी में दर्ज था नाम
Goh, Aurangabad | Sep 14, 2025 गोह थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव से दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी संजय यादव व रामस्वरूप यादव है। बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का नाम थाना के गुंडा पंजी में दर्ज है।