शहर के नवाडीह मोड़ के समीप 30 जनवरी की रात्रि साढ़े दस बजे बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दवा व्यवसाई मो जुनैद की हत्या गोली मारकर कर दी थी। जुनैद की हत्या के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शूटर सहित इस हत्याकांड में शामिल 4 अभियुक्तों गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे दवा व्यवसायियों एवं स्थानीय लोगों ने आज कैंडल मार्च निकाला।