सहार: संदेश: सोन नदी पुल से युवक ने लगाई छलांग, चौकीदार ने बचाई जान, लोगों ने चौकीदार की बहादुरी की सराहना की
Sahar, Bhojpur | Aug 18, 2025 रविवार की शाम लगभग 7 बजे सहार प्रखंड स्थित सोन नदी पुल पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर सहार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इसी दौरान थाना के चौकीदार नागेंद्र कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगाई और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लि