भंडरिया: भंडरिया प्रखंड के नवका गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को किया गया जागरूक
लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान भंडरिया इकाई की ओर से रविवार की शाम करीब 5 बजे भंडरिया प्रखंड के नवका गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। आयोजकों ने बताया कि समाज से इन बुराइयों को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है।