हरदोई: कोतवाली देहात पुलिस ने वांछित अभियुक्त आशीष, निवासी ग्राम बंजारनपुरवा को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Nov 2, 2024 31 अक्टूबर को वादिनी द्वारा कोतवाली देहात पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त आशीष निवासी ग्राम बंजारनपुरवा कोतवाली देहात द्वारा वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर गलत कार्य किया गया तथा वादिनी के साथ गाली- गलौज व मारपीट की गयी। इस सम्बन्ध में कोतवाली देहात पर आशीष पर केस पंजीकृत किया गया।पुलिस द्वारा शनिवार को अभियुक्त आशीष निवासी ग्राम बंजारनपुरवा को गिरफ्तार किया।