बक्सर: नया सत्र, नया उत्साह: नदांव मध्य विद्यालय में बच्चों का जोरदार स्वागत
Buxar, Buxar | Apr 1, 2026 बक्सर के नदांव मध्य विद्यालय में नए सत्र की शुरुआत धूमधाम से हुई। सभी क्लास के छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ अपने नए क्लासरूम में पहुंचे। बुधवार को 9:30 बजे पूर्वाह्न में बच्चों को उत्सवी माहौल में नए क्लास रूम एवं नए सत्र में प्रवेश दिलाया गया। वर्ग 7 के शिक्षकों ने क्लासरूम को सजाया और बच्चों का स्वागत किया। पहले दिन अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया।