श्रीनगर क्षेत्र में महाशिवरात्रि के मौके पर सोमवार को सात बजे से क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पङी। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना और जल व बेलपत्र चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा। शिव मंदिर श्रीनगर, खतेश्वरनाथ शिव मंदिर खत्ताहाट, फरयानी सहित विभिन्न शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के जयकारों की गूंज गूंजता रहा।