झांसी: झांसी-कानपुर हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर, कंडक्टर की हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Mar 19, 2024 मृतक करीब 22 वर्षीय अमित यादव पुत्र सुदंरालाल यादव है। वह जनपद कानपुर देहात में भोगनीपुर थानान्तर्गत जुनैदपुर का रहने वाला है। परिजनों के मुताबिक अमित अविवाहित है। वह ट्रक कंडेक्टर है। वह गिट्टी भरने झांसी आ रहा था। जब वह बड़ागांव थानान्तर्गत पारीछा के पास होटल लाईवे के सामने पहुंचा तभी आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक जिससे हादसा हुआ, जिसमें उसकी मौत हो गई।