परिहार में अतिक्रमण के कारण हो रही सड़क जाम, एम्बुलेंस फंसी परिहार में अतिक्रमण के कारण मुख्य चौराहा से लेकर धामीटोल, उत्तरी बाजार रोड और अंसारी मोहल्ला तक दिनभर जाम लगता है। मंगलवार 4बजे इसी जाम में घंटों एम्बुलेंस फंसी रही, जिससे मरीज के परिजन और चालक दल परेशान हुए।