कटिहार: राजेंद्र स्टेडियम मैदान से रसोईया संघ ने निकाली रैली, डीएम को सौंपा मांग पत्र
बुधवार की दोपहर 3 बजे रसोईया संघ की ओर से एक रैली का आयोजन राजेंद्र स्टेडियम मैदान से किया गया था। इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। राजेंद्र स्टेडियम से यह रैली निकालकर शहीद चौक, जीआरपी चौक, अमर जवान चौक, अंबेडकर चौक होते हुए समाहरणालय पहुंची। जहां रसोईया संघ की महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया और एक मांग पत्र डीएम को सौंपा।