चूरू जिले में रोशनी और खुशियों का पर्व दीपावली सोमवार को जिलेभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। बाजारों में रौनक रही। मिठाइयों, सजावटी सामान, उपहार व कपड़ों की दुकानों पर दिनभर भीड़ उमड़ी रही। शाम 7 बजे के बाद पूरा शहर दीपों और रंगीन झालरों की जगमग रोशनी में नहाया नजर आया।