गुना नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई जनसुनवाई में आए 352 शिकायती आवेदन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निराकरण के आदेश
गुना कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के शिकायती आवेदन लेकर पहुंचे। कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी,शिकायती आवेदन लिए। जनसुनवाई में 352 लोगों द्वारा कलेक्टर को आवेदन देकर अपनी समस्याएं बताईं। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समय सीमा में निराकरण करने के आदेश दिए।