दातागंज: म्याऊं उसहैत रोड पर दलेल नगर गांव के पास दो बाईकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत,
उसहैत म्याऊं रोड पर दो बाइकों की टक्कर में रिजौला निवासी देवेंद्र मिश्रा की मौत हो गई है। बताया जाता है कि दो बाइक आमने-सामने से तेज गति से आ रही थी। जो टकरा गई जिसमें देवेंद्र मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सीएससी म्याऊं भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।