दातागंज: पापड़ ब्रह्मदेव मंदिर को हटाने को लेकर हाईवे कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों की हुई झड़प
दातागंज क्षेत्र में पापड़ ब्रह्मदेव मंदिर को हटाने को लेकर स्थानीय लोगों और हाईवे कर्मचारियों में झड़प हो गई। दरअसल मंदिर के किनारे से हाईवे निकल रहा है, जिसको लेकर उपजिलाधिकारी ने कुछ दिनों पहले मंदिर को दूसरे स्थान पर स्थापित करने के लिए पैमाइश की थी। इसी को लेकर स्थानीय लोगों व हाईवे कर्मचारियों में झड़प हो गई।