गढ़वा: सड़क दुर्घटना में घायल युवक को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Garhwa, Garhwa | Jan 1, 2025 पलामू जिलांतर्गत ऊंटारी रोड थाना के पांडेयपुर गांव के बांध पर टोला निवासी जतन राम का पुत्र आशीष कुमार रवि मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसका चचेरा भाई कमलेश कुमार रवि ने बुधवार के शाम करीब साढ़े 4 बजे बताया कि दोनों अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कादल गांव अपने रिश्तेदारी में गए थे।