पटेरा मार्ग पर कुआंखेड़ा के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है, जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 7:बजे करीब बाइक सवार हटा से पटेरा जा रहा था कि कुआंखेड़ा के पास अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया जिसे डायल 112 वाहन की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया जहां घायल बाइक सवार का इलाज जारी है।