सिमडेगा: सिमडेगा सदर थाना पुलिस ने चोरी का खुलासा कर आरोपी को भेजा जेल, टीवी बरामद
सिमडेगा सदर थाना के पुलिस ने चोरी के मामले का उद्वेदन करते हुए रविवार को दोपहर 2:00 बजे शाहिद उर्फ बेहरा को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस निरीक्षक भिखारी राम ने सदर थाना में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि हाल के दिनों में काटूकोना गांव में हुई चोरी का उद्वेदन किया गया जिसमें एक घर में टीवी रखने की सूचना मिली थी जिसे बरामद कर लिया है।