मिर्ज़ापुर: इमामबाड़ा में लगा भीषण जाम, लोगों ने कहा- कब मिलेगी मुक्ति, अमृत योजना बनी बड़ी वजह
कटरा कोतवाली क्षेत्र के इमामबाड़ा मोहल्ले में गुरुवार को भीषण जाम लग गया। जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसका वीडियो सामने आया है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि अमृत योजना का कार्य होने के कारण आए दिन जाम लगता है। लाल डिग्गी लेकर इमामबाड़ा तक लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। लोग जाम से मुक्ति पाना चाहते हैं।