मुंगेर: वासुदेवपुर नंदकुमार हाई स्कूल के पास सड़क धंसने से फंसा आईटीसी का कंटेनर, यातायात हुआ बाधित
Munger, Munger | Mar 21, 2024 गुरूवार को वासुदेवपुर नंदकुमार हाई स्कूल के पास सड़क धंसने से आईटीसी का कंटेनर फंस गया जिससे यातायात बाधित हो गया। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सीवरेज कंपनी द्वारा सड़क को खोद कर उसमें पाइप बिछाया गया था, पाइप बिछाने के बाद खोदे गए सड़क को सही तरीके से नहीं भरने के कारण सड़क धंस रही है।