मुंगेर: जमालपुर थाना अंतर्गत रोको-टोको अभियान के तहत वाहन जांच के दौरान 25 लीटर देशी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार
Munger, Munger | Mar 21, 2024 पुलिस अधीक्षक मुंगेर के निर्देश पर अवैध शराब एवं शराब तस्करों के विरुद्ध मुंगेर पुलिस द्वारा निरंतर छापेमारी अभियान विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जमालपुर थाना अंतर्गत रोको-टोको अभियान के तहत वाहन जांच के क्रम में 25 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद कर 2 कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।