मुंगेर: वासुदेवपुर थाना क्षेत्र से एक शराबी को पकड़ने गई पुलिस से उलझकर लोगों ने शराबी को भगाया, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Munger, Munger | Mar 21, 2024 सदर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर थाना क्षेत्र से एक शराबी को पकड़ने गई पुलिस टीम से वहां के लोगों ने उलझ कर शराबी को पुलिस के चंगुल से भगा दिया। जिस पर पुलिस ने 13 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।उक्त जानकारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी मुंगेर संजय कुमार के द्वारा दिया गया।