कवर्धा: शिक्षा विभाग के संभागीय अधिकारी ने बिरकोना में समर कैंप का किया अवलोकन,समर कैंप से जिले के बच्चो की निखर रही कला
जिले में गर्मी छुट्टी के दौरान बच्चों में विभिन्न कलाओं एवं प्रतिभाओं को निखारने और विकास के लिए पीएम श्री एवं स्कूलों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा सभी स्कूलों के छात्र/ छात्राओं को रचनात्मक समर कैंप करने निर्देशित किया।दुर्ग संभाग के संभागीय अधिकारी संयुक्त संचालक दुर्ग की ओर से सहायक संचालक ने बिरकोना में समर कैंप निरीक्षण किया।