रायबरेली: शिवपुरी की रहने वाली महिला गंगा स्नान से लौटते समय दुर्घटना की हुई शिकार, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
रविवार को सरेनी थाना क्षेत्र के शिवपुरी की रहने वाली महिला रंजन पत्नी कुलदीप उन्नाव जनपद के बक्सर में गंगा स्नान से लौटते समय सड़क दुर्घटना की हुई शिकार। सड़क दुर्घटना में महिला के पैर में गंभीर रूप से चोटे आई, परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां पर हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।