कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कृषि, मत्स्योद्योग एवं पशुपालन विभाग को सभी पात्र किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड शीघ्र बनाकर वितरित करने के निर्देश दिए। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को त्वरित ऋण वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया हैं।