ऊना: प्रदेश सरकार महिलाओं के साथ झूठा वायदा करके आई सत्ता में, ऊना में बोलीं भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रभारी शीतल भारद्वाज।
भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रभारी शीतल भारद्वाज ने मंगलवार को महिला मोर्चा की जिला इकाई सहित मंडल कार्यकारिणियों की पदाधिकारियों के साथ ऊना में बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के साथ झूठा वायदा करके सत्ता में आई थी। सरकार की इस वादा खिलाफी को हर महिला तक पहुंचाएंगे व लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की कथनी व करनी का सच जनता के सामने लाया जाएगा।