उरई: उरई लक्ष्मी बाई सभागार में अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती को लेकर बैठक संपन्न
Orai, Jalaun | May 24, 2025 उरई में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष के अवसर पर जनपद जालौन में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा,इसी संदर्भ में आज दिन शनिवार समय लगभग 5:50 मिनट पर विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई,जिसमे सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।