गोपालगंज: संत मोड़ के पास युवक पर फायरिंग, दोनों पैरों में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
जिले के बाजार से घर जा रहे युवक को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली। युवक के पैर में लगी गोली। अनान-फानन में घायल युवक को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कराया गया भर्ती। डॉक्टरों की देख रेख में चल रहा है इलाज। उचकागांव थाना क्षेत्र के संतमोड के समीप की वारदात। घायल युवक की पहचान इंदरवा रफ़ीक गांव निवासी अरशद अली के रूप में हुई।