खलारी: आलमगीर आलम के पीएस संजीव और जहांगीर की ईडी कोर्ट ने फिर रिमांड बढ़ाई।
Khelari, Ranchi | May 19, 2024 आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम की रिमांड अवधि समाप्त होने पर शनिवार को रांची स्थित ईडी कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए फिर से तीन दिनों की रिमांड मांगी। इस पर ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने तीन दिनों की रिमांड की मंजूरी दे दी।