खलारी: जेहलीटांड में मानसिक तनाव में आकर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Khelari, Ranchi | May 18, 2024 खलारी के जेहलिटाड़ चौक के पास रहने वाले स्वर्गीय सुरेंद्र गंझू की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकरी के अनुसार विश्रामपुर के जेहलीटाड़ निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र गंझू की पत्नी 26 वर्षीय पुन्नी कुमारी ने मानसिक तनाव के कारण अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। मृतिका का सास फुदकी देवी ने बताया कि बेटा के मौत 1 वर्ष पहले हो जाने के कारण मानसिक तनाव में रहती थी।