अमेठी: विश्व हिंदू परिषद ने भेटुआ प्रखंड में कार्यकारिणी का विस्तार किया, 12 पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
Amethi, Amethi | Aug 1, 2025 विश्व हिंदू परिषद ने भेटुआ प्रखंड में की कार्यकारिणी का विस्तार, 12 पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति अमेठी। आज 1 अगस्त 3 बजे शाम को विश्व हिंदू परिषद के भेटुआ प्रखंड अध्यक्ष उदयभान सिंह (पिंटू) ने शुक्रवार को संगठनात्मक विस्तार करते हुए कार्यकारिणी का गठन किया। संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर 12 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।