संडीला: कासिमपुर के ग्राम कहचारी के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर शारदा नहर में गिरी, सवार बाल-बाल बचे
Sandila, Hardoi | Feb 16, 2026 जानकारी के अनुसार, उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के दलेलपुर निवासी रणजीत कुमार अपनी बोलेरो से हरदोई में तिलक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनके साथ परिवार के 8 अन्य सदस्य भी थे। यह परिवार कासिमपुर थाना क्षेत्र के अलादादपुर नेवादा गांव से तिलक समारोह के बाद उन्नाव के पैगंबरपुर स्थित अपने घर लौट रहा था।