कोरबा: जिले में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर कलेक्टर ने पूर्व मंत्री जयसिंह को भेजा नोटिस, पूर्व मंत्री ने रखा अपना पक्ष
Korba, Korba | Jul 17, 2025 सोशल मीडिया में एक पोस्ट को लेकर जिस तरह से कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को नोटिस जारी किया था उस नोटिस के जवाब में बुधवार की शाम सात बजे अपना पक्ष रखते हुए पूर्व मंत्री ने कहा है कि वह कोई कलेक्टर के चपरासी या फिर उनके मातहत अधिकारी नहीं है, जो उनके नोटिस का जवाब दे।