चाचौड़ा: चाचौड़ा में भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, विधायक भी शामिल हुईं
Chachaura, Guna | Sep 25, 2025 चाचौड़ा में भारतीय जनता पार्टी ने 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। कार्यक्रम में चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीना शामिल हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। चाचौड़ा विधायक ने कहा, उनके एकात्म मानववाद के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लेकर, उनके आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का निश्चय किया।