मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर के डुमरा गांव के पास मंगलवार की रात करीब 9 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब छतरपुर से सरबई जा रही नमन कंपनी की चलती बस पर अचानक पेड़ गिर गया। अचानक हुए इस हादसे में बस चालक और परिचालक घायल हो गए, जबकि बस का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद यात्रियों में अफरा–तफरी का माहौल रहा।