आरा: चौकीपुर में सीएसपी संचालक से पिस्तौल के बल पर एक लाख 20 हजार की लूट,वारदात का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Arrah, Bhojpur | Jun 15, 2024 चौकीपुर में सीएसपी संचालक से पिस्तौल के बल पर एक लाख 20 हजार की लूट हुई है। तीन हथियारबंद बदमाश सीएसपी में घुसकर के पैसे के बल पर गले में रखा एक लाख 20 हजार रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित संजय कुमार सिंह के बयान पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। घटनास्थल पर प्रशिक्षु डीएसपी व गजराजगंज थाना प्रभारी पहुंच पूरे मामले की जानकारी लिए।