आरा: भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के बाड़ा गांव में शनिवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक छात्र की मौत
Arrah, Bhojpur | Jun 15, 2024 भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के बाड़ा गांव में शनिवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृत छात्र संदेश थाना क्षेत्र के बाड़ा गांव निवासी श्रीमन नारायण सिंह का 20 वर्षीय से पुत्र अमरजीत कुमार है एवं स्नातक का छात्र था।